शामली: शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय दरोगा वैभव कुमार की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार में सवार मित्र प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। वैभव कुमार सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के घसोली गांव के रहने वाले थे। वह नोएडा के सेक्टर-49 थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, रविवार को वैभव अपने मित्र प्रशांत चौहान (30) के साथ सरकारी काम से हरिद्वार गए थे। दोनों रात में कार से हरिद्वार से नोएडा लौट रहे थे। कार वैभव कुमार चला रहे थे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शामली के गांव लांक के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। कार नीलगाय से टकराई और वैभव वाहन पर नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में दरोगा वैभव कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके साथी प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रविवार रात लगभग 9:15 बजे हुआ। #जन_चौपाल_पोस्ट...
जन चौपाल पोस्ट एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। यहां उत्तर प्रदेश, की राजनीति, अपराध, प्रशासन, न्यायपालिका, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें निष्पक्ष, निर्भीक एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता के साथ प्रकाशित की जाती हैं। जन चौपाल पोस्ट – जहाँ जनता चुप नहीं रहती।