शामली: शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय दरोगा वैभव कुमार की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार में सवार मित्र प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
वैभव कुमार सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के घसोली गांव के रहने वाले थे। वह नोएडा के सेक्टर-49 थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को वैभव अपने मित्र प्रशांत चौहान (30) के साथ सरकारी काम से हरिद्वार गए थे। दोनों रात में कार से हरिद्वार से नोएडा लौट रहे थे। कार वैभव कुमार चला रहे थे।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शामली के गांव लांक के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। कार नीलगाय से टकराई और वैभव वाहन पर नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में दरोगा वैभव कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके साथी प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रविवार रात लगभग 9:15 बजे हुआ।
#जन_चौपाल_पोस्ट
#शामली #सड़क_हादसा #उत्तरप्रदेश #CrimeNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया अभद्र भड़काऊ भाषा का प्रयोग ना करें. जन चौपाल पोस्ट निष्पक्ष स्वस्थ परिचर्चा का स्वागत करता है